सुनो, सुनो हनुमान जी, एक जरूरी काम जी,
राम प्रभु से करवा दो मेरी भी पहचान जी,
सुनो, सुनो हनुमान जी, एक जरूरी काम जी,
राम प्रभु से करवा दो मेरी भी पहचान जी।।
राम प्रभु के दर पे तेरा रोज का आना जाना है,
छोटा सा ये काम हमारा आपको ही करवाना है,
राम प्रभु के दर पे तेरा रोज का आना जाना है,
छोटा सा ये काम हमारा आपको ही करवाना है,
करें तेरा गुणगान जी..... करे तेरा गुणगान जी,
अर्जी पर दो ध्यान जी...
राम प्रभु से करवा दो मेरी भी पहचान जी,
सुनो, सुनो हनुमान जी, एक जरूरी काम जी,
राम प्रभु से करवा दो मेरी भी पहचान जी।।
आप भगत हो राम प्रभु के और मैं भक्त तुम्हारा जी,
राम प्रभु पे बनता बाबा थोड़ा हक तो हमारा भी,
आप भगत हो राम प्रभु के और मैं भक्त तुम्हारा जी,
राम प्रभु पे बनता बाबा थोड़ा हक तो हमारा भी,
मानूंगा एहसान जी.... मानूंगा एहसान जी,
पूरा करो अरमान जी....
राम प्रभु से करवा दो मेरी भी पहचान जी,
सुनो, सुनो हनुमान जी, एक जरूरी काम जी,
राम प्रभु से करवा दो मेरी भी पहचान जी।।
स्वारथ की ये दुनिया सारी मतलब की ये बात करे,
हम तो तेरे चाकर बाबा तुझ से ही बस प्यार करें,
स्वारथ की ये दुनिया सारी मतलब की ये बात करे,
हम तो तेरे चाकर बाबा तुझ से ही बस प्यार करें,
भक्ति देना आप जी... भक्ति देना आप जी,
मुक्ति देंगे राम जी...
राम प्रभु से करवा दो मेरी भी पहचान जी,
सुनो, सुनो हनुमान जी, एक जरूरी काम जी,
राम प्रभु से करवा दो मेरी भी पहचान जी।।