Showing posts with label Janmashtami Special Bhajan. Show all posts
Showing posts with label Janmashtami Special Bhajan. Show all posts

Naina Kajrare Kare Kanha Hain Nand Dulare/नैना कजरारे कारे कान्हा हैं नन्द दुलारे।

नैना कजरारे कारे, नैना कजरारे कारे,
कान्हा हैं नन्द दुलारे, कान्हा हैं नन्द दुलारे,
घुंघराले बाल देखो हाय हाय रे नजर ना लागे,
घुंघराले बाल देखो हाय हाय रे नजर ना लागे,
नैना कजरारे कारे, नैना कजरारे कारे,
कान्हा हैं नन्द दुलारे, कान्हा हैं नन्द दुलारे,
घुंघराले बाल देखो हाय हाय रे नजर ना लागे,
घुंघराले बाल देखो हाय हाय रे नजर ना लागे।।

मोर मुकुट पीताम्बर धारी गल बैजन्ती माला है,
माथे पर मनिहारी चंदन मोहन मुरली वाला है,
मोर मुकुट पीताम्बर धारी गल बैजन्ती माला है,
माथे पर मनिहारी चंदन मोहन मुरली वाला है,
मुरलीधर की मुरली बाजे गोप गोपियां नाचें रे,
मुरलीधर की मुरली बाजे गोप गोपियां नाचें रे,
हाय हाय रे नजर ना लागे मतवाली चाल पे,
के हाय हाय रे नजर ना लागे,
नैना कजरारे कारे, नैना कजरारे कारे,
कान्हा हैं नन्द दुलारे, कान्हा हैं नन्द दुलारे,
घुंघराले बाल देखो हाय हाय रे नजर ना लागे,
घुंघराले बाल देखो हाय हाय रे नजर ना लागे।।

चूड़ी वाले बने कन्हैया, बन जाते खुद नारी रे,
छैल छबीला छलिया तुझ पर मैं जाऊं बलिहारी रे,
चूड़ी वाले बने कन्हैया, बन जाते खुद नारी रे,
छैल छबीला छलिया तुझ पर मैं जाऊं बलिहारी रे,
मोर मुकुट पे मोर पंखिया लहर लहर लहरावे,
मोर मुकुट पे मोर पंखिया लहर लहर लहरावे,
हाय हाय रे नजर ना लागे, टेढ़ी मेढ़ी चाल देखो,
के हाय हाय रे नजर ना लागे,
नैना कजरारे कारे, नैना कजरारे कारे,
कान्हा हैं नन्द दुलारे, कान्हा हैं नन्द दुलारे,
घुंघराले बाल देखो हाय हाय रे नजर ना लागे,
घुंघराले बाल देखो हाय हाय रे नजर ना लागे।।

चोरी चोरी, चुपके चुपके, ग्वालों के संग आता है,
छोटे छोटे हाथों से ये माखन बहुत चुराता है,
चोरी चोरी, चुपके चुपके, ग्वालों के संग आता है,
छोटे छोटे हाथों से ये माखन बहुत चुराता है,
कह रही हूं मैं सुनो रे प्यारे लीलाधर की लीला को,
कह रही हूं मैं सुनो रे प्यारे लीलाधर की लीला को,
हाय हाय रे नजर ना लागे, महिमा अपरम्पार इनकी,
हाय हाय रे नजर ना लागे,
नैना कजरारे कारे, नैना कजरारे कारे,
कान्हा हैं नन्द दुलारे, कान्हा हैं नन्द दुलारे,
घुंघराले बाल देखो हाय हाय रे नजर ना लागे,
घुंघराले बाल देखो हाय हाय रे नजर ना लागे।।

Share:

O Ho Ho Mohan Ka Janam Ho Gaya/ओ हो हो मोहन का जनम हो गया।

ओ हो हो मोहन का जनम हो गया,
ओ हो हो मोहन का जनम हो गया,
ओ हो हो मोहन का जनम हो गया,
मेरी खुशियों का राज कोई पूछो ना आज,
मेरी खुशियों का राज कोई पूछो ना आज,
ओ हो हो मेरा मन तो मगन हो गया,
ओ हो हो मेरा मन तो मगन हो गया,
ओ हो हो मोहन का जनम हो गया,
ओ हो हो मोहन का जनम हो गया।।

ब्राह्मणी खबर पाईं ब्रह्मा से बोलीं,
ब्राह्मणी खबर पाईं ब्रह्मा से बोलीं,
वेद रख दो पिया चलो गोकुल पिया,
वेद रख दो पिया चलो गोकुल पिया,
ओ हो हो गोकुल में किशन आ गया,
ओ हो हो गोकुल में किशन आ गया,
ओ हो हो मोहन का जनम हो गया,
ओ हो हो मोहन का जनम हो गया।।

गिरिजा खबर पाईं भोले से बोलीं,
गिरिजा खबर पाईं भोले से बोलीं,
मेरे भोले पिया मेरा तड़पे जिया,
मेरे भोले पिया मेरा तड़पे जिया,
ओ हो हो गोकुल जाने का मन हो गया,
ओ हो हो गोकुल जाने का मन हो गया,
ओ हो हो मोहन का जनम हो गया,
ओ हो हो मोहन का जनम हो गया।।

सीता खबर पाईं राम जी से बोलीं,
सीता खबर पाईं राम जी से बोलीं,
सुनो करुणा निधान चलो वृन्दावन धाम,
सुनो करुणा निधान चलो वृन्दावन धाम,
ओ हो हो यशोदा का ललन आ गया,
ओ हो हो यशोदा का ललन आ गया,
ओ हो हो मोहन का जनम हो गया,
ओ हो हो मोहन का जनम हो गया।।

यमुना खबर पाईं गंगा से बोलीं 
यमुना खबर पाईं गंगा से बोलीं
आज मेरे तो साथ खेलें त्रिलोकी नाथ,
आज मेरे तो साथ खेलें त्रिलोकी नाथ,
ओ हो हो मेरा जल तो पावन हो गया,
ओ हो हो मेरा जल तो पावन हो गया,
ओ हो हो मोहन का जनम हो गया,
ओ हो हो मोहन का जनम हो गया।।

मैंने खबर पाई सखियों से बोली,
मैंने खबर पाई सखियों से बोली,
गाओ मंगल बधाई आज जन्मे कन्हाई,
गाओ मंगल बधाई आज जन्मे कन्हाई,
ओ हो हो मेरा नाचन को मन हो गया,
ओ हो हो मेरा नाचन को मन हो गया,
ओ हो हो मोहन का जनम हो गया,
ओ हो हो मोहन का जनम हो गया।।

रसिकों ने खबर पाई भक्तों से बोली,
रसिकों ने खबर पाई भक्तों से बोली,
चलो नन्द के द्वार छाई खुशी है अपार,
चलो नन्द के द्वार छाई खुशी है अपार,
ओ हो हो मेरा दर्शन को मन हो गया,
ओ हो हो मेरा दर्शन को मन हो गया,
ओ हो हो मोहन का जनम हो गया,
ओ हो हो मोहन का जनम हो गया।
मेरी खुशियों का राज कोई पूछो ना आज,
मेरी खुशियों का राज कोई पूछो ना आज,
ओ हो हो मेरा मन तो मगन हो गया,
ओ हो हो मेरा मन तो मगन हो गया,
ओ हो हो मोहन का जनम हो गया,
ओ हो हो मोहन का जनम हो गया।।
Share:

Jara Sar Ko Jhukao Vasudev Ji/जरा सर को झुकाओ वसुदेव जी।

जरा सर को झुकाओ वसुदेव जी,
तेरी टोकरी में त्रिलोकी नाथ हैं,
चूमने दो चरण मुझे प्रेम से,
आज यमुना की ये फरियाद है,
जरा सर को झुकाओ वसुदेव जी,
तेरी टोकरी में त्रिलोकी नाथ हैं,
चूमने दो चरण मुझे प्रेम से,
आज यमुना की ये फरियाद है।।

राम बने यमुना तट लांघे,
मारे थे अत्याचारी,
राम बने यमुना तट लांघे,
मारे थे अत्याचारी,
आज ये मुझको पार करेंगे,
मैं हूं इनकी आभारी,
मेरी बूंद बूंद हर्षात है,
छाई काली घटा बरसात है
चूमने दो चरण मुझे प्रेम से,
आज यमुना की ये फरियाद है,
जरा सर को झुकाओ वसुदेव जी,
तेरी टोकरी में त्रिलोकी नाथ हैं,
चूमने दो चरण मुझे प्रेम से,
आज यमुना की ये फरियाद है।।

यमुना जी का धीरज टूटा,
उमड़ घुमड़ कर आईं हैं,
यमुना जी का धीरज टूटा,
उमड़ घुमड़ कर आईं हैं,
श्याम ने चरण बढ़ाये आगे,
यमुना जी हर्षायी हैं,
चरणों को लगाये लीन्हों माथ है,
प्रभु प्रेम से धरो सिर पे हाथ है
चूमने दो चरण मुझे प्रेम से,
आज यमुना की ये फरियाद है,
जरा सर को झुकाओ वसुदेव जी,
तेरी टोकरी में त्रिलोकी नाथ हैं,
चूमने दो चरण मुझे प्रेम से,
आज यमुना की ये फरियाद है।।

चूम लिये प्रभु के चरणों को,
मन ही मन में नमन किया,
चूम लिये प्रभु के चरणों को,
मन ही मन में नमन किया,
वासुदेव जी गोकुल पहुंचे,
खुद ही रस्ता बना दिया,
देखो जग में हुई प्रभात है,
भक्तों डरने की अब क्या बात है,
चूमने दो चरण मुझे प्रेम से,
आज यमुना की ये फरियाद है,
जरा सर को झुकाओ वसुदेव जी,
तेरी टोकरी में त्रिलोकी नाथ हैं,
चूमने दो चरण मुझे प्रेम से,
आज यमुना की ये फरियाद है।।
Share:

Natkhat Lalna Jhul Raha Palna/ नटखट ललना झूल रहा पलना।

नटखट ललना झूल रहा पलना,
नटखट ललना झूल रहा पलना,
यशोदा के अंगना रे खेल रहा ललना रे,
यशोदा के अंगना रे खेल रहा ललना रे,
नटखट ललना झूल रहा पलना,
यशोदा के अंगना रे खेल रहा ललना रे।।

भादों महीने की रात अंधियारी आई,
भादों महीने की रात अंधियारी आई,
जनम लियो कान्हा ने यशोदा के अंगना रे,
जनम लियो कान्हा ने यशोदा के अंगना रे,
नटखट ललना झूल रहा पलना,
नटखट ललना झूल रहा पलना,
यशोदा के अंगना रे खेल रहा ललना रे,
यशोदा के अंगना रे खेल रहा ललना रे।।

रात है जन्माष्टमी वाली,
रात है जन्माष्टमी वाली,
नाच मेरी बहना रे यशोदा के अंगना रे,
नाच मेरी बहना रे यशोदा के अंगना रे,
नटखट ललना झूल रहा पलना,
नटखट ललना झूल रहा पलना,
यशोदा के अंगना रे खेल रहा ललना रे,
यशोदा के अंगना रे खेल रहा ललना रे।।

दर्शन को आए शिव कैलाशी,
दर्शन को आए शिव कैलाशी,
मिट गई तृष्णा रे यशोदा के अंगना रे,
मिट गई तृष्णा रे यशोदा के अंगना रे,
नटखट ललना झूल रहा पलना,
नटखट ललना झूल रहा पलना,
यशोदा के अंगना रे खेल रहा ललना रे,
यशोदा के अंगना रे खेल रहा ललना रे।।

भीड़ लगी है नन्द के द्वारे,
भीड़ लगी है नन्द के द्वारे,
देने बधाईयां रे यशोदा के अंगना रे,
देने बधाईयां रे यशोदा के अंगना रे,
नटखट ललना झूल रहा पलना,
नटखट ललना झूल रहा पलना,
यशोदा के अंगना रे खेल रहा ललना रे,
यशोदा के अंगना रे खेल रहा ललना रे।।

सज गई सारी गोकुल नगरी,
सज गई सारी गोकुल नगरी,
बाजे चूड़ी कंगना रे यशोदा के अंगना रे,
बाजे चूड़ी कंगना रे यशोदा के अंगना रे,
नटखट ललना झूल रहा पलना,
नटखट ललना झूल रहा पलना,
यशोदा के अंगना रे खेल रहा ललना रे,
यशोदा के अंगना रे खेल रहा ललना रे।।

Share:

Makhan Kha Ke Bigad Gayo Re/ माखन खा के बिगड़ गयो रे।तर्ज–मोहे पागल कर गयो रे मात तेरो लांगुरिया।

माखन खा के बिगड़ गयो रे यशोदा तेरो नंदलाला,

माखन खा के बिगड़ गयो रे यशोदा तेरो नंदलाला,

नंदलाला, नंदलाला तेरो नंदलाला,

नंदलाला, नंदलाला तेरो नंदलाला,

माखन खा के बिगड़ गयो रे यशोदा तेरो नंदलाला,

माखन खा के बिगड़ गयो रे यशोदा तेरो नंदलाला।।

एक दिना बागों में देखा मालिन दे रही गाली,

एक दिना बागों में देखा मालिन दे रही गाली,

मालिन दे रही गाली हां हां मालिन दे रही गाली,

मालिन दे रही गाली हां हां मालिन दे रही गाली,

उसकी डाली तोड़ आयो यशोदा तेरो नंदलाला,

उसकी डाली तोड़ आयो यशोदा तेरो नंदलाला,

नंदलाला, नंदलाला तेरो नंदलाला,

नंदलाला, नंदलाला तेरो नंदलाला,

माखन खा के बिगड़ गयो रे यशोदा तेरो नंदलाला,

माखन खा के बिगड़ गयो रे यशोदा तेरो नंदलाला।।

एक दिना तालों पे देखा धोबन दे रही गाली,

एक दिना तालों पे देखा धोबन दे रही गाली,

धोबन दे रही गाली हां हां धोबन दे रही गाली,

धोबन दे रही गाली हां हां धोबन दे रही गाली,

उसकी साड़ी फाड़ आयो यशोदा तेरो नंदलाला, 

उसकी साड़ी फाड़ आयो यशोदा तेरो नंदलाला,

नंदलाला, नंदलाला तेरो नंदलाला,

नंदलाला, नंदलाला तेरो नंदलाला,

माखन खा के बिगड़ गयो रे यशोदा तेरो नंदलाला,

माखन खा के बिगड़ गयो रे यशोदा तेरो नंदलाला।।

एक दिना कुंवें पे देखा धीमर दे रही गाली,

एक दिना कुंवें पे देखा धीमर दे रही गाली,

धीमर दे रही गाली हां हां धीमर दे रही गाली,

धीमर दे रही गाली हां हां धीमर दे रही गाली,

उसकी मटकी फोड़ आयो यशोदा तेरो नंदलाला,

उसकी मटकी फोड़ आयो यशोदा तेरो नंदलाला,

नंदलाला, नंदलाला तेरो नंदलाला,

नंदलाला, नंदलाला तेरो नंदलाला,

माखन खा के बिगड़ गयो रे यशोदा तेरो नंदलाला,

माखन खा के बिगड़ गयो रे यशोदा तेरो नंदलाला।।

एक दिना महलों में देखा रानी दे रही गाली,

एक दिना महलों में देखा रानी दे रही गाली,

रानी दे रही गाली हां हां रानी दे रही गाली,

रानी दे रही गाली हां हां रानी दे रही गाली,

उसकी खिड़की तोड़ आयो यशोदा तेरो नंदलाला,

उसकी खिड़की तोड़ आयो यशोदा तेरो नंदलाला,

नंदलाला, नंदलाला तेरो नंदलाला,

नंदलाला, नंदलाला तेरो नंदलाला,

माखन खा के बिगड़ गयो रे यशोदा तेरो नंदलाला,

माखन खा के बिगड़ गयो रे यशोदा तेरो नंदलाला।।

एक दिना कीर्तन में देखा सखियां दे रहीं गाली,

एक दिना कीर्तन में देखा सखियां दे रहीं गाली,

सखियां दे रहीं गाली हां हां सखियां दे रहीं गाली,

सखियां दे रहीं गाली हां हां सखियां दे रहीं गाली,

उसकी ढोलक फोड़ आयो यशोदा तेरो नंदलाला,

उसकी ढोलक फोड़ आयो यशोदा तेरो नंदलाला,

नंदलाला, नंदलाला तेरो नंदलाला,

नंदलाला, नंदलाला तेरो नंदलाला,

माखन खा के बिगड़ गयो रे यशोदा तेरो नंदलाला,

माखन खा के बिगड़ गयो रे यशोदा तेरो नंदलाला।।

Share:

Ye Kala Kahan Se Lai Hai Bata De Yashoda Maiya/ ये काला कहां से लाई है बता दे यशोदा मैया।

ये काला कहां से लाई है बता दे यशोदा मैया,
ये काला कहां से लाई है बता दे यशोदा मैया,
बताई दे यशोदा मैया अरे समझाई दे यशोदा मैया,
बताई दे यशोदा मैया अरे समझाई दे यशोदा मैया,
ये काला कहां से लाई है बता दे यशोदा मैया,
ये काला कहां से लाई है बता दे यशोदा मैया।।

तू गोरी नन्द बाबा गोरे, तू गोरी नन्द बाबा गोरे,
ये कलुआ कहां से लाई है बता दे यशोदा मैया,
अरे ये कलुआ कहां से लाई है बता दे यशोदा मैया,
बताई दे यशोदा मैया अरे समझाई दे यशोदा मैया,
बताई दे यशोदा मैया अरे समझाई दे यशोदा मैया,
ये काला कहां से लाई है बता दे यशोदा मैया,
ये काला कहां से लाई है बता दे यशोदा मैया।।

तू भोली नन्द बाबा भोले, तू भोली नन्द बाबा भोले,
ये चतुर कहां से लाई है बता दे यशोदा मैया,
अरे ये चतुर कहां से लाई है बता दे यशोदा मैया,
बताई दे यशोदा मैया अरे समझाई दे यशोदा मैया,
बताई दे यशोदा मैया अरे समझाई दे यशोदा मैया,
ये काला कहां से लाई है बता दे यशोदा मैया,
ये काला कहां से लाई है बता दे यशोदा मैया।।

पेड़ कदम पे बैठो रे कन्हैया,
मार कंकरिया गिराई रे मटकिया,
पेड़ कदम पे बैठो रे कन्हैया,
मार कंकरिया गिराई रे मटकिया,
ये छलिया कहां से लाई रे बता दे यशोदा मैया,
ये छलिया कहां से लाई रे बता दे यशोदा मैया,
बताई दे यशोदा मैया अरे समझाई दे यशोदा मैया,
बताई दे यशोदा मैया अरे समझाई दे यशोदा मैया,
ये काला कहां से लाई है बता दे यशोदा मैया,
ये काला कहां से लाई है बता दे यशोदा मैया।।

नन्द बाबा की नौ लाख गौवें, 
नन्द बाबा की नौ लाख गौवें,
ये चोर कहां से लाई रे बता दे यशोदा मैया,
ये चोर कहां से लाई रे बता दे यशोदा मैया,
बताई दे यशोदा मैया अरे समझाई दे यशोदा मैया,
बताई दे यशोदा मैया अरे समझाई दे यशोदा मैया,
ये काला कहां से लाई है बता दे यशोदा मैया,
ये काला कहां से लाई है बता दे यशोदा मैया।।

Share:

Jara Phoolon Se Saja Do Gokul Ko/जरा फूलों से सजा दो गोकुल को।

जरा फूलों से सजा दो गोकुल को, 
मेरा कान्हा आने वाला है, 
जरा फूलों से सजा दो गोकुल को, 
मेरा कान्हा आने वाला है, 
मेरा कान्हा आने वाला है, 
मेरा कान्हा आने वाला है, 
जरा फूलों से सजा दो गोकुल को, 
मेरा कान्हा आने वाला है।।

कोई काजल की डिबिया ले आओ, 
कोई काला धागा ले आओ, 
कोई काजल की डिबिया ले आओ, 
कोई काला धागा ले आओ, 
कहीं नजर न लग जाए लल्ला को, 
मेरा कान्हा आने वाला है,
मेरा कान्हा आने वाला है, 
मेरा कान्हा आने वाला है,
जरा फूलों से सजा दो गोकुल को, 
मेरा कान्हा आने वाला है, 
जरा फूलों से सजा दो गोकुल को, 
मेरा कान्हा आने वाला है।।

कोई सोने का पलना ले आओ,
कोई मखमल की चादर ले आओ,
कोई सोने का पलना ले आओ,
कोई मखमल की चादर ले आओ,
कोई झूला लगा दो आंगन में,
मेरा कान्हा आने वाला है,
मेरा कान्हा आने वाला है, 
मेरा कान्हा आने वाला है, 
जरा फूलों से सजा दो गोकुल को, 
मेरा कान्हा आने वाला है, 
जरा फूलों से सजा दो गोकुल को, 
मेरा कान्हा आने वाला है।।

कोई चांदी का लोटा ले आओ,
कोई सोने की थाली ले आओ,
कोई चांदी का लोटा ले आओ,
कोई सोने की थाली ले आओ,
कोई चरण धुला दो लल्ला के,
मेरा कान्हा आने वाला है,
मेरा कान्हा आने वाला है, 
मेरा कान्हा आने वाला है, 
जरा फूलों से सजा दो गोकुल को, 
मेरा कान्हा आने वाला है, 
जरा फूलों से सजा दो गोकुल को, 
मेरा कान्हा आने वाला है।।

कोई माखन मिश्री ले आओ,
कोई लड्डू पेड़े ले आओ,
कोई माखन मिश्री ले आओ,
कोई लड्डू पेड़े ले आओ,
कोई भोग लगा दो लल्ला को,
मेरा कान्हा आने वाला है,
मेरा कान्हा आने वाला है, 
मेरा कान्हा आने वाला है, 
जरा फूलों से सजा दो गोकुल को, 
मेरा कान्हा आने वाला है, 
जरा फूलों से सजा दो गोकुल को, 
मेरा कान्हा आने वाला है।।

कोई ढोल नगाड़े ले आओ,
कोई मंगल गाने को आओ,
कोई ढोल नगाड़े ले आओ,
कोई मंगल गाने को आओ,
सब मिलकर जय जयकार करो,
मेरा कान्हा आने वाला है,
मेरा कान्हा आने वाला है, 
मेरा कान्हा आने वाला है, 
जरा फूलों से सजा दो गोकुल को, 
मेरा कान्हा आने वाला है, 
जरा फूलों से सजा दो गोकुल को, 
मेरा कान्हा आने वाला है।।

Share:

Kanha Janme Aadhi Raat Bhadon Ki Ratiya/कान्हा जन्में आधी रात भादों की रतिया।

कान्हा जन्में आधी रात भादों की रतिया,
कान्हा जन्में आधी रात भादों की रतिया,
भादों की रतिया ओ काली काली रतिया,
भादों की रतिया ओ काली काली रतिया,
कान्हा जन्में आधी रात भादों की रतिया,
कान्हा जन्में आधी रात भादों की रतिया।।

इनके चरूवे चढ़ाएंगी वही सखियां,
इनके चरूवे चढ़ाएंगी वही सखियां,
जिनके लम्बे लम्बे बाल कजरारी अंखियां,
जिनके लम्बे लम्बे बाल कजरारी अंखियां,
कान्हा जन्में आधी रात भादों की रतिया,
कान्हा जन्में आधी रात भादों की रतिया।।

इनके कजरा लगायेंगी वही सखियां,
इनके कजरा लगायेंगी वही सखियां,
जिनके गोरे गोरे हाथ गुलाबी चूड़ियां,
जिनके गोरे गोरे हाथ गुलाबी चूड़ियां,
कान्हा जन्में आधी रात भादों की रतिया,
कान्हा जन्में आधी रात भादों की रतिया।।

इनको पलना झुलायेंगी वही सखियां,
इनको पलना झुलायेंगी वही सखियां,
जिनके गोरे गोरे गाल होठों पे लालिया,
जिनके गोरे गोरे गाल होठों पे लालिया,
कान्हा जन्में आधी रात भादों की रतिया,
कान्हा जन्में आधी रात भादों की रतिया।।

इनको लोरी सुनाएंगी वही सखियां,
इनको लोरी सुनाएंगी वही सखियां,
जिनके मीठे मीठे बोल सुरीली बतियां,
जिनके मीठे मीठे बोल सुरीली बतियां,
कान्हा जन्में आधी रात भादों की रतिया,
कान्हा जन्में आधी रात भादों की रतिया।।

इनको माखन खिलाएंगी वही सखियां,
इनको माखन खिलाएंगी वही सखियां,
जिनका यशोमती नाम नंद जी की रनिया,
जिनका यशोमती नाम नंद जी की रनिया,
कान्हा जन्में आधी रात भादों की रतिया,
कान्हा जन्में आधी रात भादों की रतिया,
भादों की रतिया ओ काली काली रतिया,
भादों की रतिया ओ काली काली रतिया,
कान्हा जन्में आधी रात भादों की रतिया,
कान्हा जन्में आधी रात भादों की रतिया।।

Share:

Sar pe uthaye vasudev kanhaiya ji ko lai ke chale hain.

सर पे उठाए वसुदेव कन्हैया जी को लई के चले हैं।

सर पे उठाये वसुदेव,कन्हैया जी को लई के चले - (2)
लई के चले हैं, लई के चले हैं, - (2)
सर पे उठाये वसुदेव,कन्हैया जी को लई के चले।। - (2)

बिन खोले सब खुल गये ताले, 
बिन खोले सब खुल गये ताले,
नींद मे सो गये पहरे वाले,
नींद मे सो गये पहरे वाले,
जब प्रगटे हैं मुरली वाले,
जब प्रगटे हैं मुरली वाले,
टोकरी में लियो है सुलाये,
कन्हैया जी को लई के चले हैं,
टोकरी में लियो है सुलाये,
कन्हैया जी को लई के चले हैं,
सर पे उठाये वसुदेव,कन्हैया जी लई के चले | | (2)

यमुनाजी भरपूर चढ़ी थी,
यमुनाजी भरपूर चढ़ी थी,
श्याम जी के दर्शन की आस बढ़ी थी, - (2)
चरणों को छूने को देखो खड़ी थी,
चरणों को छूने को देखो खड़ी थी,
रस्ता दिया है बनाय, 
कन्हैया जी को लई के चले हैं,
रस्ता दिया है बनाय, 
कन्हैया जी को लई के चले हैं,
सर पे उठाये वसुदेव,कन्हैया जी को लई के चले | | - (2)

जा पहुँचे हैं नन्दजी के द्वारे,
जा पहुँचे हैं नन्दजी के द्वारे,
कृष्ण कन्हैया बांसुरी वाले,
कृष्ण कन्हैया बांसुरी वाले,
मात यशोदा के बने हैं दुलारे,
मात यशोदा के बने हैं दुलारे,
छाती से लियो है लगाय,
कन्हैया जी को लई के चले हैं,
छाती से लियो है लगाय,
कन्हैया जी को लई के चले हैं,
सर पे उठाये वसुदेव,कन्हैया जी को लई के चले | | - (2)

नन्द के घर आनन्द भयो है,
नन्द के घर आनन्द भयो है,
घर घर मंगलाचार कियो है,
घर घर मंगलाचार कियो है,
मन में श्याम समाय गयो है,
मन में श्याम समाय गयो है,
मन को गयो है लुभाय,
कन्हैया जी को लई के चले हैं,
मन को गयो है लुभाय,
कन्हैया जी को लई के चले हैं,
सर पे उठाये वसुदेव,कन्हैया जी को लई के चले - (2)
लई के चले हैं, लई के चले हैं, - (2)
सर पे उठाये वसुदेव,कन्हैया जी को लई के चले।। - (2)
Share:

Sare Brij Mein Dhoom Machi Hai...

सारे बृज में धूम मची है,
गोकुल नगरी सजने लगी है,
सारे बृज में धूम मची है,
गोकुल नगरी सजने लगी है,
जन्म लियो नन्दलाल,
बधाई बाजे अंगना में,
जन्म लियो नन्दलाल,
बधाई बाजे अंगना में,
यशोदा ने जायो लाल,
बधाई बाजे अंगना में,
यशोदा ने जायो लाल,
बधाई बाजे अंगना में।।

ढोली ढोल मृदंग बजाएं,
बृज बलाएं मंगल गाएं,
ढोली ढोल मृदंग बजाएं,
बृज बलाएं मंगल गाएं,
नाचे दे दे ताल, बधाई बाजे अंगना में,
नाचे दे दे ताल, बधाई बाजे अंगना में,
जन्म लियो नन्दलाल,
बधाई बाजे अंगना में,
जन्म लियो नन्दलाल,
बधाई बाजे अंगना में।।

दादुर, मोर, पपीहा बोले,
धरती झूमे, अम्बर डोले,
दादुर, मोर, पपीहा बोले,
धरती झूमे, अम्बर डोले,
छाई अजब बहार, बधाई बाजे अंगना में,
छाई अजब बहार, बधाई बाजे अंगना में,
जन्म लियो नन्दलाल,
बधाई बाजे अंगना में,
जन्म लियो नन्दलाल,
बधाई बाजे अंगना में।।

दर्शन को आवे नर नारी,
श्याम सुन्दर पे जाये बलिहारी,
दर्शन को आवे नर नारी,
श्याम सुन्दर पे जाये बलिहारी,
प्रगटे दीनदयाल बधाई बाजे अंगना में,
प्रगटे दीनदयाल बधाई बाजे अंगना में,
जन्म लियो नन्दलाल,
बधाई बाजे अंगना में,
जन्म लियो नन्दलाल,
बधाई बाजे अंगना में।।

बड़ी बड़ी अंखियां हैं कजरारी,
माथे झूले लट घुंघराली,
बड़ी बड़ी अंखियां हैं कजरारी,
माथे झूले लट घुंघराली,
यशोदा देख निहाल बधाई बाजे अंगना में,
यशोदा देख निहाल बधाई बाजे अंगना में,
जन्म लियो नन्दलाल,
बधाई बाजे अंगना में,
जन्म लियो नन्दलाल,
बधाई बाजे अंगना में।।

सारे बृज में धूम मची है,
गोकुल नगरी सजने लगी है,
सारे बृज में धूम मची है,
गोकुल नगरी सजने लगी है,
जन्म लियो नन्दलाल,
बधाई बाजे अंगना में,
जन्म लियो नन्दलाल,
बधाई बाजे अंगना में,
यशोदा ने जायो लाल,
बधाई बाजे अंगना में,
यशोदा ने जायो लाल,
बधाई बाजे अंगना में।।

Share: