Siya Se Kahe Hanumana Re Maa Kyon Sindur Lagaya/सिया से कहे हनुमाना रे मां क्यों सिंदूर लगाया।

सिया से कहे हनुमाना रे, मां क्यों सिंदूर लगाया,
सिया से कहे हनुमाना रे, मां क्यों सिंदूर लगाया।।

पूछें जब हनुमान गोसाईं सुन के सीता मां मुस्काईं,

भेद ये मुझे बताना रे मां क्यों सिंदूर लगाया,
भेद ये मुझे बताना रे मां क्यों सिंदूर लगाया,
सिया से कहे हनुमाना रे, मां क्यों सिंदूर लगाया,
सिया से कहे हनुमाना रे, मां क्यों सिंदूर लगाया।।

मां ने हनुमत को समझाया फिर सिंदूर का भेद बताया,

प्रसन्न होते भगवाना रे तभी मैंने सिंदूर लगाया,
प्रसन्न होते भगवाना रे तभी मैंने सिंदूर लगाया,
सिया से कहे हनुमाना रे, मां क्यों सिंदूर लगाया,
सिया से कहे हनुमाना रे, मां क्यों सिंदूर लगाया।।

हनुमत को ये वचन सुहाये मेरे राम को रंग ये भाये,

विचार ये मन में ठाना रे मां क्यों सिंदूर लगाया,
विचार ये मन में ठाना रे मां क्यों सिंदूर लगाया,
सिया से कहे हनुमाना रे, मां क्यों सिंदूर लगाया,
सिया से कहे हनुमाना रे, मां क्यों सिंदूर लगाया।।

करतब हनुमत करे निराला, बदन सिंदूरी सब कर डाला,

प्रभु को मुझे मनाना रे तन पे सिंदूर लगाया,
प्रभु को मुझे मनाना रे तन पे सिंदूर लगाया,
सिया से कहे हनुमाना रे, मां क्यों सिंदूर लगाया,
सिया से कहे हनुमाना रे, मां क्यों सिंदूर लगाया।।

लाल रंग में देखे हनुमान, चकित हो के पूछें श्रीराम,

ये लीला क्या है बताना रे तुमने क्यों सिंदूर लगाया,
ये लीला क्या है बताना रे तुमने क्यों सिंदूर लगाया,
सिया से कहे हनुमाना रे, मां क्यों सिंदूर लगाया,
सिया से कहे हनुमाना रे, मां क्यों सिंदूर लगाया।।

वचन फिर श्रीराम ने बोला, यही रंग होगा तुम्हारा चोला,

सदा सिंदूर लगाना रे वरदान राम से पाया,

Share: