Maiya Tera Ghar आंगन Phoolon Se Mahakta Hai/मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है। तर्ज –बाबुल का ये घर बहना।


मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है, 
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है, 
मैया तेरे माथे का टीका चमकता है,
मैया तेरे माथे का टीका चमकता है,
लड़ियों को देख मैया, लड़ियों को देख मैया,
दिल भैंरो का धड़कता है,
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है, 
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है।।

मैया तेरे नाकों की नथनी चमकती है,
मैया तेरे नाकों की नथनी चमकती है,
मोती को देख मैया, मोती को देख मैया,
दिल भैंरो का धड़कता है,
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है, 
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है।।

मैया तेरे गले का हरवा चमकता है,
मैया तेरे गले का हरवा चमकता है,
माला को देख मैया, माला को देख मैया,
दिल भैंरो का धड़कता है,
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है, 
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है।।

मैया तेरे कानों के कुण्डल चमकते हैं,
मैया तेरे कानों के कुण्डल चमकते हैं,
लटकन को देख मैया, लटकन को देख मैया,
दिल भैंरो का धड़कता है,
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है, 
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है।।

मैया तेरे हाथों का कंगना चमकता है,
मैया तेरे हाथों का कंगना चमकता है,
मेंहदी को देख मैया, मेंहदी को देख मैया,
दिल भैंरो का धड़कता है,
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है, 
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है।।

मैया तेरे कमर की तगड़ी चमकती है,
मैया तेरे कमर की तगड़ी चमकती है,
गुच्छे को देख मैया, गुच्छे को देख मैया,
दिल भैंरो का धड़कता है,
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है, 
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है।।

मैया तेरे पैरों की पायल चमकती है,
मैया तेरे पैरों की पायल चमकती है,
महवर को देख मैया, महवर को देख मैया,
दिल भैंरो का धड़कता है,
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है, 
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है।।

मैया तेरे अंगों की साड़ी चमकती है,
मैया तेरे अंगों की साड़ी चमकती है,
चूनर को देख मैया, चूनर को देख मैया,
दिल भैंरो का धड़कता है,
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है, 
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है।।

मैया तेरे मंदिर में जोत जो जलती है,
मैया तेरे मंदिर में जोत जो जलती है,
ज्योति को देख मैया ,ज्योति को देख मैया,
दिल भैंरो का धड़कता है,
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है, 
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है।।

मैया तेरे मंदिर में शेर गरजता है, 
मैया तेरे मंदिर में शेर गरजता है, 
शेर को देख मैया, शेर को देख मैया,
दिल पापियों का डरता है,
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है, 
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है।।

मैया तेरे मंदिर में कीर्तन जो होता है,
मैया तेरे मंदिर में कीर्तन जो होता है,
कीर्तन को सुन मैया, कीर्तन को सुन मैया,
दिल भक्तों का खिलता है,
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है, 
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है।।
Share: