Tu Meri Mata Beti Mai Teri/तू मेरी माता बेटी मैं तेरी।तर्ज–मैं तेरी दुश्मन, दुश्मन तू मेरा।


तू मेरी माता बेटी मैं तेरी,
तेरी महिमा निराली, तेरी महिमा निराली,
तू मेरी माता बेटी मैं तेरी,
तेरी महिमा निराली, तेरी महिमा निराली,
तेरी पूजा से मिलता है आराम, 
ओ सुबहो शाम,
तू मेरी माता बेटी मैं तेरी,
तेरी महिमा निराली, तेरी महिमा निराली।।

तेरे चरण की धूल हूं मैं तो,
इक मुरझाया फूल हूं मैं तो,
तेरे चरण की धूल हूं मैं तो,
इक मुरझाया फूल हूं मैं तो,
तेरी कृपा जो हो जाये,
फूल बिना मौसम खिल जाये,
तू ही खुद है मां जोतावली,
तेरी महिमा निराली, तेरी महिमा निराली,
तू मेरी माता बेटी मैं तेरी,
तेरी महिमा निराली, तेरी महिमा निराली।।

ऊंचे पर्वत पर है डेरा, 
कितना सुन्दर है घर तेरा,
ऊंचे पर्वत पर है डेरा, 
कितना सुन्दर है घर तेरा,
तेरी महिमा तू ही जाने,
हम हैं मूरख हम अनजाने,
भर दे हमारी झोली है खाली,
तेरी महिमा निराली, तेरी महिमा निराली
तू मेरी माता बेटी मैं तेरी,
तेरी महिमा निराली, तेरी महिमा निराली।।

चरणों में तेरे सब सुख मेरे,
टूट गये हैं दुख के घेरे,
चरणों में तेरे सब सुख मेरे,
टूट गये हैं दुख के घेरे,
संकट मोचन, कष्ट निवारिणी,
तू जननी तू ही जगतारिणी,
आये हैं बन के दर पे सवाली,
तेरी महिमा निराली, तेरी महिमा निराली
तू मेरी माता बेटी मैं तेरी,
तेरी महिमा निराली, तेरी महिमा निराली,
तेरी पूजा से मिलता है आराम, 
ओ सुबहो शाम,
तू मेरी माता बेटी मैं तेरी,
तेरी महिमा निराली, तेरी महिमा निराली।।


Share: