Maine Sajaya Tera Dwar Maa/ मैंने सजाया तेरा द्वार मां। तर्ज –साजन मेरा उस पार है।


मैंने सजाया तेरा द्वार मां,
आजा री आजा इक बार मां, हो ओ ओ,
मैंने सजाया तेरा द्वार मां,
आजा री आजा इक बार मां।।

मन्दिर में बाजे घंटा चौरासी,
जगमग जली है ज्योति चंदा सी,
मन्दिर में बाजे घंटा चौरासी,
जगमग जली है ज्योति चंदा सी,
दर्शन को दिल बेकरार मां 
होता ना अब इंतजार मां, हो ओ ओ,
दर्शन को दिल बेकरार मां 
होता ना अब इंतजार मां,
मैंने सजाया तेरा द्वार मां,
आजा री आजा इक बार मां,
मैंने सजाया तेरा द्वार मां,
आजा री आजा इक बार मां।।

पूजा की थाली ले के हाथों में,
दर्शन को आई मैं नवरातों में,
पूजा की थाली ले के हाथों में,
दर्शन को आई मैं नवरातों में,
फूलों का लाई तुमको हार मां,
कलियां लगाई गुँचेदार मां,
फूलों का लाई तुमको हार मां, हो ओ ओ,
कलियां लगाई गुँचेदार मां,
मैंने सजाया तेरा द्वार मां,
आजा री आजा इक बार मां,
मैंने सजाया तेरा द्वार मां,
आजा री आजा इक बार मां।।

लाई मैं गोटे वाली चुनरिया,
ले के संग आजा मेरो लांगुरिया,
लाई मैं गोटे वाली चुनरिया,
ले के संग आजा मेरो लांगुरिया,
मेरी भी सुन ले तू पुकार मां,
आई हूं मैं तो पहली बार मां, हो ओ ओ,
मेरी भी सुन ले तू पुकार मां,
आई हूं मैं तो पहली बार मां,
मैंने सजाया तेरा द्वार मां,
आजा री आजा इक बार मां,
मैंने सजाया तेरा द्वार मां,
आजा री आजा इक बार मां।।

कहां लगाई तूने देरी मां,
जल्दी लगा जा यहां फेरी मां,
कहां लगाई तूने देरी मां,
जल्दी लगा जा यहां फेरी मां,
हो कर के सिंह पे सवार मां,
आ जाओ सज के दरबार मां, हो ओ ओ,
हो कर के सिंह पे सवार मां,
आ जाओ सज के दरबार मां,
मैंने सजाया तेरा द्वार मां,
आजा री आजा इक बार मां,
मैंने सजाया तेरा द्वार मां,
आजा री आजा इक बार मां।।
Share: