खो गये छोटे से गजानन,
ओ भोले तेरी काशी नगरिया में,
खो गये छोटे से गजानन,
ओ भोले तेरी काशी नगरिया में।।
जमुना में देख आई, सरजू में देख आई,
जमुना में देख आई, सरजू में देख आई,
नहा रहे छोटे गजानन ओ भोले,
तेरी शीश की गंगा में,
नहा रहे छोटे गजानन ओ भोले,
तेरी शीश की गंगा में,
खो गये छोटे से गजानन,
ओ भोले तेरी काशी नगरिया में,
खो गये छोटे से गजानन,
ओ भोले तेरी काशी नगरिया में।।
सूरज पे देख आई चंदा पे देख आई,
सूरज पे देख आई चंदा पे देख आई,
खेल रहे छोटे गजानन ओ भोले,
तेरे माथे के चंदा पे,
खेल रहे छोटे गजानन ओ भोले,
तेरे माथे के चंदा पे,
खो गये छोटे से गजानन,
ओ भोले तेरी काशी नगरिया में,
खो गये छोटे से गजानन,
ओ भोले तेरी काशी नगरिया में।।
पर्वत पे देख आई जंगल में देख आई,
पर्वत पे देख आई जंगल में देख आई,
नाच रहे छोटे गजानन ओ भोले,
तेरे डमरू की डम डम पे,
नाच रहे छोटे गजानन ओ भोले,
तेरे डमरू की डम डम पे,
खो गये छोटे से गजानन,
ओ भोले तेरी काशी नगरिया में,
खो गये छोटे से गजानन,
ओ भोले तेरी काशी नगरिया में।।
श्रद्धा से देख आई भक्ति से देख आई,
श्रद्धा से देख आई भक्ति से देख आई,
आ गये छोटे गजानन हमारे,
संकट को हरने को,
आ गये छोटे गजानन हमारे,
संकट को हरने को,
खो गये छोटे से गजानन,
ओ भोले तेरी काशी नगरिया में,
खो गये छोटे से गजानन,
ओ भोले तेरी काशी नगरिया में।।