है कजरे की धार, है मोतियों का हार,
क्या खूब किया सिंगार मैया कितनी सुंदर हो,
तुम कितनी सुंदर हो,
है कजरे की धार, है मोतियों का हार,
क्या खूब किया सिंगार मैया कितनी सुंदर हो,
तुम कितनी सुंदर हो।।
तेरे मांग में टीका सोहे, तेरे माथे पे बिंदिया सोहे,

तेरा टीका तेरी बिंदिया, तेरा टीका तेरी बिंदिया,
मैं देखूं बारम्बार!
है कजरे की धार, है मोतियों का हार,
क्या खूब किया सिंगार मैया कितनी सुंदर हो,
तुम कितनी सुंदर हो।।
तेरे कान में कुंडल सोहे, तेरे गले में नथनी सोहे,

तेरे कुंडल तेरी नथनी, तेरे कुंडल तेरी नथनी,
मैं देखूं बारम्बार!
है कजरे की धार, है मोतियों का हार,
क्या खूब किया सिंगार मैया कितनी सुंदर हो,
तुम कितनी सुंदर हो।।
तेरे गले में हरवा सोहे, तेरे गले में माला सोहे,

तेरा हरवा तेरी माला, तेरा हरवा तेरी माला,
मैं देखूं बारम्बार!
है कजरे की धार, है मोतियों का हार,
क्या खूब किया सिंगार मैया कितनी सुंदर हो,
तुम कितनी सुंदर हो।।
तेरे हाथ में चूड़ी सोहे, तेरे हाथ में मेंहदी सोहे,

तेरी चूड़ी, तेरी मेंहदी, तेरी चूड़ी तेरी मेंहदी,
मैं देखूं बारम्बार!
है कजरे की धार, है मोतियों का हार,
क्या खूब किया सिंगार मैया कितनी सुंदर हो,
तुम कितनी सुंदर हो।।
तेरे पांव में पायल सोहे, तेरे पैर महावर सोहे,

तेरी पायल ये महावर, तेरी पायल ये महावर,
मैं देखूं बारम्बार!
है कजरे की धार, है मोतियों का हार,
क्या खूब किया सिंगार मैया कितनी सुंदर हो,
तुम कितनी सुंदर हो।।
तेरे अंग पे लहंगा सोहे, तेरे सिर पर चुनरी सोहे,

तेरा लहंगा, तेरी चुनरी, तेरा लहंगा तेरी चुनरी,