बजरंगी दया कीजिये, बजरंगी दया कीजिए,
चरणों में जगह दीजिये, चरणों में जगह दीजिये,
बजरंगी दया कीजिये, बजरंगी दया कीजिए।।
तुम राम के प्यारे हो, सीता के दुलारे हो,
हे पवन पुत्र बजरंगबली तुम देव निराले हो,
तुम राम के प्यारे हो, सीता के दुलारे हो,
हे पवन पुत्र बजरंगबली तुम देव निराले हो,
बाबा अपना बना लीजिये, बाबा अपना बना लीजिये,
चरणों में जगह दीजिये, चरणों में जगह दीजिये,
बजरंगी दया कीजिये, बजरंगी दया कीजिए।।
तुम संकट मोचन हो, तुम संकट हरते हो,
अपने भत्तों के बाबा तुम दुखड़े हरते हो,
तुम संकट मोचन हो, तुम संकट हरते हो,
अपने भत्तों के बाबा तुम दुखड़े हरते हो,
मेरे संकट हटा दीजिये, मेरे संकट हटा दीजिये,
चरणों में जगह दीजिये, चरणों में जगह दीजिये,
बजरंगी दया कीजिये, बजरंगी दया कीजिए।।
मैं दोषी हूं बाबा, मेरे दोष भुला देना,
मेरी नाव भंवर में है इसे पार लगा देना
मैं दोषी हूं बाबा, मेरे दोष भुला देना,
मेरी नाव भंवर में है इसे पार लगा देना
बाबा इतना करम कीजिये, बाबा इतना करम कीजिये,
चरणों में जगह दीजिये, चरणों में जगह दीजिये,
बजरंगी दया कीजिये, बजरंगी दया कीजिए।।
मैं करम करूं अच्छे बस इतनी नजर रखना,
भूले से अगर भटकूं मेरा हाथ पकड़ लेना
मैं करम करूं अच्छे बस इतनी नजर रखना,
भूले से अगर भटकूं मेरा हाथ पकड़ लेना
बाबा रस्ता दिखा दीजिये, बाबा रस्ता दिखा दीजिये,
चरणों में जगह दीजिये, चरणों में जगह दीजिये,
बजरंगी दया कीजिये, बजरंगी दया कीजिए।।