Mehndi ka rang lal le aaun har saal/ मेंहदी का रंग लाल ले आऊं हर साल।


मेंहदी का रंग लाल ले आऊं हर साल,
लगाऊं मां के हाथों में,
मेंहदी का रंग लाल ले आऊं हर साल,
लगाऊं मां के हाथों में।।

मैया को भावे लाल लाल सिंदुरा,
मैया को भावे लाल लाल सिंदुरा,
जाऊं मैं गंगा के पार,
ले आऊं सिंदुरा लाल,
लगाऊं मां की मांगो में,
जाऊं मैं गंगा के पार,
ले आऊं सिंदुरा लाल,
लगाऊं मां की मांगो में,
मेंहदी का रंग लाल ले आऊं हर साल,
लगाऊं मां के हाथों में,
मेंहदी का रंग लाल ले आऊं हर साल,
लगाऊं मां के हाथों में।।

मैया को भावे लाल लाल बिंदिया,
मैया को भावे लाल लाल बिंदिया,
जाऊं मैं गंगा के पार,
ले आऊं बिंदिया लाल,
लगाऊं मां के माथे पे,
जाऊं मैं गंगा के पार,
ले आऊं बिंदिया लाल,
लगाऊं मां के माथे पे,
मेंहदी का रंग लाल ले आऊं हर साल,
लगाऊं मां के हाथों में,
मेंहदी का रंग लाल ले आऊं हर साल,
लगाऊं मां के हाथों में।।

मैया को भावे लाल लाल चूड़ियां,
मैया को भावे लाल लाल चूड़ियां,
जाऊं मैं जमुना के पार,
ले आऊं चूड़ियां लाल,
पहनाऊं मां के हाथों में,
जाऊं मैं जमुना के पार,
ले आऊं चूड़ियां लाल,
पहनाऊं मां के हाथों में 
मेंहदी का रंग लाल ले आऊं हर साल,
लगाऊं मां के हाथों में,
मेंहदी का रंग लाल ले आऊं हर साल,
लगाऊं मां के हाथों में।।

मैया को भावे लाल लाल महवर,
मैया को भावे लाल लाल महवर,
जाऊं मैं गंगा के पार,
ले आऊं महवर लाल,
लगाऊं मां के पैरों में,
जाऊं मैं गंगा के पार,
ले आऊं महवर लाल,
लगाऊं मां के पैरों में,
मेंहदी का रंग लाल ले आऊं हर साल,
लगाऊं मां के हाथों में,
मेंहदी का रंग लाल ले आऊं हर साल,
लगाऊं मां के हाथों में।।

मैया को भावे लाल लाल चुनरी,
मैया को भावे लाल लाल चुनरी,
जाऊं मैं नदिया के पार,
ले आऊं चुनरी लाल,
ओढ़ाऊं मां के अंगों पे,
जाऊं मैं नदिया के पार,
ले आऊं चुनरी लाल,
ओढ़ाऊं मां के अंगों पे,
मेंहदी का रंग लाल ले आऊं हर साल,
लगाऊं मां के हाथों में,
मेंहदी का रंग लाल ले आऊं हर साल,
लगाऊं मां के हाथों में।।

मैया को भावे लाल लाल फुलवा,
मैया को भावे लाल लाल फुलवा,
जाऊं मैं बगिया के पास,
ले आऊं फुलवा लाल,
चढ़ाऊं मां के चरणों में,
जाऊं मैं बगिया के पास,
ले आऊं फुलवा लाल,
चढ़ाऊं मां के चरणों में,
मेंहदी का रंग लाल ले आऊं हर साल,
लगाऊं मां के हाथों में,
मेंहदी का रंग लाल ले आऊं हर साल,
लगाऊं मां के हाथों में।।


Share: