इतनी कृपा मैया जी बनाये रखना,
इतनी कृपा मैया जी बनाये रखना,
मरते दम तक सेवा में लगाये रखना,
मरते दम तक सेवा में लगाये रखना,
इतनी कृपा मैया जी बनाये रखना,
मरते दम तक सेवा में लगाये रखना।।
मैं तेरी तू मेरी मैया तू राजी मैं राजी,
तू राजी मैं राजी,
तेरे नाम पे लिख दी मैंने इस जीवन की बाजी,
इस जीवन की बाजी,
तेरे नाम पे लिख दी मैंने इस जीवन की बाजी,
तेरे नाम पे लिख दी मैंने इस जीवन की बाजी,
लाज तुम्हारे हाथ है बचाये रखना,
लाज तुम्हारे हाथ है बचाये रखना,
मरते दम तक सेवा में लगाये रखना,
इतनी कृपा मैया जी बनाये रखना,
मरते दम तक सेवा में लगाये रखना,
इतनी कृपा मैया जी बनाये रखना,
मरते दम तक सेवा में लगाये रखना।।
हाथ जोडक़र करूं प्रार्थना मुझको भूल ना जाना,
मुझको भूल ना जाना,
तेरे दर पर लगा रहे बस मेरा आना जाना,
मेरा आना जाना,
हाथ जोडक़र करूं प्रार्थना मुझको भूल ना जाना,
तेरे दर पर लगा रहे बस मेरा आना जाना,
दिन पे दिन ये सिलसिला चलाये रखना,
मरते दम तक सेवा में लगाये रखना,
इतनी कृपा मैया जी बनाये रखना,
मरते दम तक सेवा में लगाये रखना,
इतनी कृपा मैया जी बनाये रखना,
मरते दम तक सेवा में लगाये रखना।।
तेरे प्रेमियों में मन लगता और कहीं ना लागे,
और कहीं ना लागे,
तेरे द्वार के आगे मैया सब फीका सा लागे,
सब फीका सा लागे,
तेरे प्रेमियों में मन लगता और कहीं ना लागे,
तेरे द्वार के आगे मैया सब फीका सा लागे,
भजनों की इस भूख को जगाये रखना,
भजनों की इस भूख को जगाये रखना,
मरते दम पर सेवा में लगाये रखना,
इतनी कृपा मैया जी बनाये रखना,
मरते दम तक सेवा में लगाये रखना,
इतनी कृपा मैया जी बनाये रखना,
मरते दम तक सेवा में लगाये रखना।।