हो तेरे दर पे मैं भी आई तेरे दर पे,
तेरे दर पे मैं भी आई कि दर्शन दे दो री मईया,
मईया मेरी भी पार लगा दो नईया हो ओ,
हो तेरे दर पे मैं भी आई तेरे दर पे,
तेरे दर पे मैं भी आई कि दर्शन दे दो री मईया,
मईया मेरी भी पार लगा दो नईया हो ओ।।
ना मांगू सोना चांदी ना मांगू महल अटारी,
बस मईया दरश दिखा दो इतनी सी अरज हमारी,
ना मांगू सोना चांदी ना मांगू महल अटारी,
बस मईया दरश दिखा दो इतनी सी अरज हमारी,
माँ अब ना देर लगाओ ना हमको यूं तरसाओ,
दर्शन दिखला कर मईया भक्तों की प्यास बुझाओ,
बड़े ग़म के बादल छाये बड़े ग़म के,
बड़े ग़म के बादल छाये कि कर दो ममता की छइयां,
छइयां मेरी भी पार लगा दो नईया,
हो तेरे दर पे मैं भी आई तेरे दर पे,
तेरे दर पे मैं भी आई कि दर्शन दे दो री मईया,
मईया मेरी भी पार लगा दो नईया हो ओ।।
मां बड़ी दूर से आये चरणों में शीश झुकाये,
मां सच्चा तेरा द्वारा जो सबके मन को भाये,
मां बड़ी दूर से आये चरणों में शीश झुकाये,
मां सच्चा तेरा द्वारा जो सबके मन को भाये,
तू सारे जग की माली तेरी बगिया की मैं डाली,
हे जग जननी जगदम्बे मां भक्तों की रखवाली,
मां जग की हूं ठुकराई मां जग की,
मां जग की हूं ठुकराई पकड़ लो मेरी मां बैयां,
बैयां मेरी भी पार लगा दो नईया हो ओ,
हो तेरे दर पे मैं भी आई तेरे दर पे,
तेरे दर पे मैं भी आई कि दर्शन दे दो री मईया,
मईया मेरी भी पार लगा दो नईया हो ओ।।
सब कहते मां बेटी का इस जग में निर्मल नाता,
हे मईया शेरावाली भक्तों की भाग्य विधाता,
सब कहते मां बेटी का इस जग में निर्मल नाता,
हे मईया शेरावाली भक्तों की भाग्य विधाता,
मन इच्छा पूरी कर दो मां हाथ शीश पर धर दो,
तेरे भक्तों की हे मईया खुशियों से झोली भर दो,
तेरी बेटी तेरे गुण गाये मां तेरी बेटी,
तेरी बेटी गुण गाये भगत नाचे ता ता थैया,
थैया मेरी भी पार लगा दो नईया हो ओ,
हो तेरे दर पे मैं भी आई तेरे दर पे,
तेरे दर पे मैं भी आई कि दर्शन दे दो री मईया,
मईया मेरी भी पार लगा दो नईया हो ओ।।