Mere Bholenath Mere Bholenath Dhan Daulat mohe kuch na chahiye.

मेरे भोलेनाथ मेरे भोलेनाथ धन दौलत मोहे कुछ न चाहिए।
मेरे भोलेनाथ मेरे भोलेनाथ,
मेरे भोलेनाथ मेरे भोलेनाथ,
धन दौलत मोहे कुछ ना चाहिये,
धन दौलत मोहे कुछ ना चाहिये,
जोडूं दोनों हाथ,
मेरे भोलेनाथ मेरे भोलेनाथ,
मेरे भोलेनाथ मेरे भोलेनाथ।।

छोटा सा एक बंगला चाहिए, 
घुम्मन को एक कार,
छोटा सा एक बंगला चाहिए, 
घुम्मन को एक कार, 
घूमघाम के घर में आऊं, नौकर चाहिए चार,
मेरे भोलेनाथ मेरे भोलेनाथ,
मेरे भोलेनाथ मेरे भोलेनाथ,
धन दौलत मोहे कुछ ना चाहिये,
धन दौलत मोहे कुछ ना चाहिये,
जोडूं दोनों हाथ,
मेरे भोलेनाथ मेरे भोलेनाथ,
मेरे भोलेनाथ मेरे भोलेनाथ।।

दाल भात खाने को चाहिए, 
ऊपर घी की धार,
दाल भात खाने को चाहिए, 
ऊपर घी की धार,
पूरी कचौरी कुछ ना चाहिए, 
रबड़ी लच्छेदार,
मेरे भोलेनाथ मेरे भोलेनाथ,
मेरे भोलेनाथ मेरे भोलेनाथ,
धन दौलत मोहे कुछ ना चाहिये,
धन दौलत मोहे कुछ ना चाहिये,
जोडूं दोनों हाथ,
मेरे भोलेनाथ मेरे भोलेनाथ,
मेरे भोलेनाथ मेरे भोलेनाथ।।

जरीदार मुझे साड़ी चाहिए, 
ऊपर चुनरी लाल,
जरीदार मुझे साड़ी चाहिए, 
ऊपर चुनरी लाल,
गोरी बहियां हरी हरी चूड़ियां, 
अमर रहे सुहाग,
मेरे भोलेनाथ मेरे भोलेनाथ,
मेरे भोलेनाथ मेरे भोलेनाथ,
धन दौलत मोहे कुछ ना चाहिये,
धन दौलत मोहे कुछ ना चाहिये,
जोडूं दोनों हाथ,
मेरे भोलेनाथ मेरे भोलेनाथ,
मेरे भोलेनाथ मेरे भोलेनाथ।।

पूत तो सपूत चाहिए, बहु कुलवंती नार,
पूत तो सपूत चाहिए, बहु कुलवंती नार,
आए गए का मान रखें, दोनों कुल की लाज,
मेरे भोलेनाथ मेरे भोलेनाथ,
मेरे भोलेनाथ मेरे भोलेनाथ,
धन दौलत मोहे कुछ ना चाहिये,
धन दौलत मोहे कुछ ना चाहिये,
जोडूं दोनों हाथ,
मेरे भोलेनाथ मेरे भोलेनाथ,
मेरे भोलेनाथ मेरे भोलेनाथ।।

छोटा सा एक पोता चाहिए, सर पे धर दूं हाथ, 
छोटा सा एक पोता चाहिए, सर पे धर दूं हाथ, 
वैद्य डॉक्टर घर ना आवे जीवे सौ-सौ साल,
मेरे भोलेनाथ मेरे भोलेनाथ,
मेरे भोलेनाथ मेरे भोलेनाथ,
धन दौलत मोहे कुछ ना चाहिये,
धन दौलत मोहे कुछ ना चाहिये,
जोडूं दोनों हाथ,
मेरे भोलेनाथ मेरे भोलेनाथ,
मेरे भोलेनाथ मेरे भोलेनाथ।।


Share: