Hanuman Ji ke bhajan lyrics in hindi–He Mahabali Hanuman Prabhu Teri Mahima Nirali Hai

हे महाबली हनुमान प्रभु तेरी महिमा निराली है।

हे महाबली हनुमान प्रभु, 
तेरी महिमा निराली है,
हे महाबली हनुमान प्रभु,
तेरी महिमा निराली है,
अब मेरा करो कल्याण,
अब मेरा करो कल्याण,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
हे महाबली हनुमान प्रभु,
तेरी महिमा निराली है।।
रघुबर की धुन में, प्रभु के भजन में,
तूने तो दुनिया भुलाई,
परछाई बनके, मन और वचन से,
रघुबर के तुम ही सहाई,
सदा मुख पर राम गुणगान,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
सदा मुख पर राम गुणगान,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
अब मेरा करो कल्याण,
अब मेरा करो कल्याण,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
हे महाबली हनुमान प्रभु,
तेरी महिमा निराली है।।
जिसने पुकारा उसको ही तारा,
भाग्य सभी के जगाते,
अंजनी के लाला बजरंगी बाला,
भक्तों के दुखड़े मिटाते,
तूने सुख के दिए वरदान,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
अब मेरा करो कल्याण,
अब मेरा करो कल्याण,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
हे महाबली हनुमान प्रभु,
तेरी महिमा निराली है।।


तुझसा ना ज्ञानी तुझसा ना दानी,
तू है सभी का सहारा,
जीवन है नैया तू है खिवैया,
सब को भंवर से उबारा,
तेरी करुणा तले ये जहान,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
तेरी करुणा तले ये जहान,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
अब मेरा करो कल्याण,
अब मेरा करो कल्याण,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
हे महाबली हनुमान प्रभु,
तेरी महिमा निराली है।।

लाल लंगोटा हाथ में सोटा,
शोभा अजब है तिहारी,
नर हो या नारी तेरे पुजारी,
तुझपे सभी बलिहारी,
तू महाबीर बलवान,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
तू महाबीर बलवान,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
अब मेरा करो कल्याण,
अब मेरा करो कल्याण,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
हे महाबली हनुमान प्रभु,
तेरी महिमा निराली है।।

हे महाबली हनुमान प्रभु,
तेरी महिमा निराली है,
अब मेरा करो कल्याण,
अब मेरा करो कल्याण,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
हे महाबली हनुमान प्रभु,
तेरी महिमा निराली है।।

Our Bhajan Website : maakonaman.com

Share: