अंगना सजाऊंगी, सबको बुलाऊंगी,
अंगना सजाऊंगी, सबको बुलाऊंगी,
प्यारा सजा है दरबार आओ मां के दर्शन कर लो,
प्यारा सजा है दरबार आओ मां के दर्शन कर लो।।
गंगा पे जाऊंगी गगरी भर लाऊंगी,
गंगा पे जाऊंगी गगरी भर लाऊंगी,
गंगा के जल से मां के चरण धुलाऊंगी,
गंगा के जल से मां के चरण धुलाऊंगी,
बरसेगी अमृत धार आओ मां के दर्शन कर लो,
बरसेगी अमृत धार आओ मां के दर्शन कर लो,
पावन होगा मेरा द्वार आओ मां के दर्शन कर लो,
पावन होगा मेरा द्वार आओ मां के दर्शन कर लो,
अंगना सजाऊंगी, सबको बुलाऊंगी,
अंगना सजाऊंगी, सबको बुलाऊंगी,
प्यारा सजा है दरबार आओ मां के दर्शन कर लो,
प्यारा सजा है दरबार आओ मां के दर्शन कर लो।।
बागों में जाऊंगी फुलवा ले आऊंगी,
बागों में जाऊंगी फुलवा ले आऊंगी,
राहों में चुन के मैं कलियां बिछाऊंगी,
राहों में चुन के मैं कलियां बिछाऊंगी,
फूलों में होगा दीदार आओ मां के दर्शन कर लो,
फूलों में होगा दीदार आओ मां के दर्शन कर लो,
अंगना सजाऊंगी, सबको बुलाऊंगी,
अंगना सजाऊंगी, सबको बुलाऊंगी,
प्यारा सजा है दरबार आओ मां के दर्शन कर लो,
प्यारा सजा है दरबार आओ मां के दर्शन कर लो।।
रोली , चंदन का मैं तिलक लगाऊंगी,
रोली , चंदन का मैं तिलक लगाऊंगी,
धूप और दीप घी की जोत जलाऊंगी,
धूप और दीप घी की जोत जलाऊंगी,
रोशन होगा मेरा द्वार आओ मां के दर्शन कर लो,
रोशन होगा मेरा द्वार आओ मां के दर्शन कर लो,
अंगना सजाऊंगी, सबको बुलाऊंगी,
अंगना सजाऊंगी, सबको बुलाऊंगी,
प्यारा सजा है दरबार आओ मां के दर्शन कर लो,
प्यारा सजा है दरबार आओ मां के दर्शन कर लो।।
हलवा बनाऊंगी मैं पूड़ी बनाऊंगी,
हलवा बनाऊंगी मैं पूड़ी बनाऊंगी,
प्रेम से मैया जी को भोग लगाऊंगी,
प्रेम से मैया जी को भोग लगाऊंगी,
भरती सदा भण्डार आओ मां के दर्शन कर लो,
भरती सदा भण्डार आओ मां के दर्शन कर लो,
अंगना सजाऊंगी, सबको बुलाऊंगी,
अंगना सजाऊंगी, सबको बुलाऊंगी,
प्यारा सजा है दरबार आओ मां के दर्शन कर लो,
प्यारा सजा है दरबार आओ मां के दर्शन कर लो।।
ढोलक मैं लाऊंगी चिमटा मैं लाऊंगी,
ढोलक मैं लाऊंगी चिमटा मैं लाऊंगी,
मैया को अपनी मैं भजन सुनाऊंगी,
मैया को अपनी मैं भजन सुनाऊंगी,
महिमा है अपरम्पार आओ मां के दर्शन कर लो,
महिमा है अपरम्पार आओ मां के दर्शन कर लो,
अंगना सजाऊंगी, सबको बुलाऊंगी,
अंगना सजाऊंगी, सबको बुलाऊंगी,
प्यारा सजा है दरबार आओ मां के दर्शन कर लो,
प्यारा सजा है दरबार आओ मां के दर्शन कर लो।।