Parda Na Kar Pujari Dikhne De Maiya Pyari/ परदा ना कर पुजारी दिखने दे मईया प्यारी।


परदा ना कर पुजारी, दिखने दे मईया प्यारी,
परदा ना कर पुजारी, दिखने दे मईया प्यारी,
मेरे पास वक्त कम है, मेरे पास वक्त कम है,
बातें हैं ढेर सारी,
परदा ना कर पुजारी, दिखने दे मईया प्यारी,
परदा ना कर पुजारी, दिखने दे मईया प्यारी।।

कहने दे मुझको मेरे मन में जो चल रहा है,
कहने दे मुझको मेरे मन में जो चल रहा है,
एक आस के सहारे जीवन गुजर रहा है,
एक आस के सहारे जीवन गुजर रहा है,
बड़ी मुश्किलों से सहकर, बड़ी मुश्किलों से सहकर,
आई है मेरी बारी,
परदा ना कर पुजारी, दिखने दे मईया प्यारी,
परदा ना कर पुजारी, दिखने दे मईया प्यारी।।

जग ने जो तीर मारे थक करके गिर पड़ी थी,
जग ने जो तीर मारे थक करके गिर पड़ी थी,
जब होश आया मुझको सामने मईया खड़ी थी,
जब होश आया मुझको सामने मईया खड़ी थी,
फिर हाथ ऐसा थामा, फिर हाथ ऐसा थामा,
चढ़ी मईया की खुमारी,
परदा ना कर पुजारी, दिखने दे मईया प्यारी,
परदा ना कर पुजारी, दिखने दे मईया प्यारी।।

भव सिन्धु में गिरी थी कैसे मुझे उबारा,
भव सिन्धु में गिरी थी कैसे मुझे उबारा,
मैं खुद नहीं हूं आई इनका हुआ इशारा,
मैं खुद नहीं हूं आई इनका हुआ इशारा,
क्या क्या सुनाये तुमको, क्या क्या सुनाये तुमको, 
हरिदासी ये बेचारी,
परदा ना कर पुजारी, दिखने दे मईया प्यारी,
परदा ना कर पुजारी, दिखने दे मईया प्यारी।।

Share: